
Border 2 Movie Review : फाइनली सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म की पहले से ही सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म को लेकर जैसा बज था, उसी तरह लोग थिएटर की तरफ जा रहे हैं।
फिल्म ने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाई कर ली थी। फिल्म को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया के जरिए रिस्पॉन्स दे रहे हैं। इस मल्टीस्टारर मूवी को काफी अच्छा बताया जा रहा है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म में लोगों को देशभक्ति के जज्बे के साथ दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी भी देखने को मिल रही हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म 'बॉर्डर 2' का पहला हाफ कैसा रहा है।
फिल्म 'बॉर्डर 2' के पहले हाफ का रिव्यू
फिल्म 'बॉर्डर 2' के पहले हाफ में लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म के फर्स्ट हाफ में सनी देओल अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए और फैंस को तालियां और सीटियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। भारतीय फौजी के किरदार में सनी देओल की धांसू डायलॉग ने पाकिस्तान की आर्मी की हालत पतली कर दी। उनकी दमदार आवाज ने फैंस को इंप्रेस किया है।
वहीं, फिल्म 'बॉर्डर 2' में आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ ने देश के लिए तो अपना जज्बा दिखाया लेकिन उनकी लव स्टोरी ने लोगों का ध्यान खींचा। दोनों ऑफिसर की लव स्टोरी आपको इमोशनल कर देगी। इसके साथ ही फिल्म 'बॉर्डर 2' हमारे इंडियन आर्मी के हीरो और उनकी फैमिली के लिए परफेक्ट ट्रिब्यूट है।
अनुराग सिंह ने किया है डायरेक्ट
अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' में चार एक्टर्स के अलावा एक्ट्रेसेस मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि ये फिल्म जब से अनाउंस हुई थी तब से चर्चा में बनी थी और लोगों का इंतजार खत्म हो चुका है।
बताते चलें कि फिल्म 'बॉर्डर 2' साल 1997 में रिलीज हुई डायरेक्टर जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। फिल्म 'बॉर्डर' को काफी पसंद किया गया था।