Maharajganj News : नहर में उतराया शव, जेब से मिले नेपाली आईडी... डूबा या मारकर फेंका गया?

23 Jan 2026 11:12:52

कोल्हुई। थाना क्षेत्र के परसौना बड़हरा इन्द्रदत्त गांव के पास नहर में एक युवक का उतराया हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान बबलू चौबे की सूचना पर कोल्हुई पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक की उम्र 27 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : बिजली बिल को लेकर हुई तकरार ने लिया हिंसक मोड़, घर में घुसकर पति-पत्नी पर हमला

जांच में मृतक के पास से नेपाल के कई आईकार्ड बरामद हुए। आईकार्ड के आधार पर युवक को नेपाली नागरिक बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और शिनाख्त के लिए नेपाल पुलिस से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। कोल्हुई थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है।

आईकार्ड के अनुसार मृतक की पहचान अमृत ढुंगाना नामक युवक के रूप में हुई है, जो नेपाल राष्ट्र के कास्की का रहने वाला है। मृतक का चेहरा पूरी तरीके से फूल चुका है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि युवक की डूबने से मौत हुई है या हत्या करके उसका शव नहर में फेंका गया है।


Powered By Sangraha 9.0