दुर्गेश प्रजापतिसिसवा बाजार। एस.एस. इंटर कॉलेज करमही, महाराजगंज में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ बसंत पंचमी (मां सरस्वती पूजन) तथा महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार मिश्र एवं प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्र ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्या की देवी मां सरस्वती के पावन पर्व पर ज्ञान के महत्व को समझाया। साथ ही उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अदम्य साहस, देशभक्ति और गुलाम भारत को आज़ाद कराने के उनके संघर्षमय योगदान से बच्चों को अवगत कराया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया। इसी क्रम में विद्यालय में जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) प्रदीप कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में एक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर नशा मुक्ति, बाल विवाह मुक्त समाज तथा सड़क सुरक्षा के लिए शपथ ली।
विद्यालय परिवार द्वारा यह संकल्प लिया गया कि वे समाज को जागरूक बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।