
UP Politics : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी 24 जनवरी को लखनऊ से महराजगंज के दौरे पर आ रहे हैं। वे फरेंदा होते हुए जनपद में प्रवेश करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शाम को वे महराजगंज स्थित अपने आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे।
25 जनवरी की सुबह पंकज चौधरी अपने आवास पर जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान वे आमजन की समस्याएं सुनकर निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। सुबह 11 बजे नगर के एक रिसॉर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुनेंगे।
‘मन की बात’ समाप्त होने के बाद पंकज चौधरी फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के बरातगाड़ा गांव में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम स्थलों की तैयारियां और अन्य इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।