Maharajganj News : फेसबुक पोस्ट से भड़का सिख समाज! नौतनवा में तनाव, FIR दर्ज

25 Jan 2026 10:48:38

नौतनवा। नौतनवा थाना क्षेत्र में एक फेसबुक पोस्ट को लेकर सिख समाज में गहरा रोष फैल गया है। गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा, नौतनवा के अध्यक्ष मनजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 13, महेंद्र नगर ने थानाध्यक्ष को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें : 2 लाख नहीं दिए तो एनकाउंटर ! गोरखपुर में फ़र्ज़ी IPS का खौफनाक खेल, सच्चाई जानकर हैरान रह गयी पुलिस

तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया है कि 19 जनवरी 2026 को सुबह लगभग 10 बजे इंद्रपाल सिंह निवासी वार्ड नंबर 20, जयप्रकाश नगर, थाना नौतनवा ने अपने मोबाइल नंबर से हमारा नौतनवा नामक फेसबुक ग्रुप में डीके शुक्ला के माध्यम से आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट किया था।

थानाध्यक्ष नौतनवा पुरुषोत्तम राव ने बताया कि आरोपी इन्द्रपाल व डीके शुक्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


Powered By Sangraha 9.0