Maharajganj News : अब पुरानी गाडी चलना पड़ेगा भारी ! महराजगंज में फिटनेस फीस 10–20 गुना बढ़ी, जानिए नए नियम

25 Jan 2026 11:00:09

महराजगंज। परिवहन विभाग ने अधिक पुरानी गाड़ियों का संचालन रोकने व प्रदूषण को कम करने के लिए व्यावसायिक वाहन (एटीएस) ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन से कराने के निर्देश जारी किया है। साथ ही फिटनेस चार्ज भी बढ़ाया है। नए निर्देश के तहत जितनी पुरानी गाड़ी उतना अधिक फिटनेस चार्ज वसूल किया जाएगा।

परिवहन विभाग ने 15 साल या इससे अधिक पुराने वाहनों के फिटनेस शुल्क में 10 से 20 गुना तक इजाफा किया है। भारी वाहन 10 साल से अधिक पुराने होने पर फिटनेस कराना मंहगा होगा।

यह भी पढ़ें : 2 लाख नहीं दिए तो एनकाउंटर ! गोरखपुर में फ़र्ज़ी IPS का खौफनाक खेल, सच्चाई जानकर हैरान रह गयी पुलिस

बहुत पुराने वाहनों का फिटनेस शुल्क इसलिए बढ़ाया गया है कि लोग पुरानी गाड़ियों का संचालन खुद ही बंद कर दें। 20 वर्ष से पुराने व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस फीस 2,500 से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दी गई है। 10 से 15 साल, 15 से 20 साल और 20 साल से ज्यादा पुराने वाहनों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है।

मीडियम श्रेणी के लिए शुल्क 1,800 से बढ़कर 22,000, कार व अन्य हल्के वाहनों का फिटनेस शुल्क पांच से बढ़ाकर 17,000 रुपये तक कर दिया गया है। 20 साल पुराने दोपहिया वाहन का फीस 600 से बढ़कर 1500 रुपये कर दिया गया है।


Powered By Sangraha 9.0