UP Politics : नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सुनी ‘मन की बात’, बोले- प्रधानमंत्री मोदी के विचारों से सशक्त होता है राष्ट्रसेवा का संकल्प

25 Jan 2026 17:24:58

UP Politics : नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज महराजगंज में पार्टी के सम्मानित पदाधिकारीगण एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।

उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रेरक विचार राष्ट्रसेवा, जनभागीदारी तथा सकारात्मक परिवर्तन के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। ऐसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हैं और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत करते हैं।




इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय , ज़िलाध्यक्ष संजय पाण्डेय समेत माननीय विधायकगण उपस्थित रहे।

सभी ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


Powered By Sangraha 9.0