
महराजगंज। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के मोहनापुर (हथियागढ़) में स्थित दारुल उलूम फैज़-ए-मोहम्मदी मदरसा का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मदरसे के नन्हे छात्र-छात्राओं ने अरबी, उर्दू, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओँ में प्रभावशाली तकरीरें पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
छात्रों की प्रस्तुतियां सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं थी, बल्कि उनमें मेहनत, अनुशासन, बेहतर तरबियत और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन की झलक साफ़ दिखाई दी। उपस्थित लोगों ने बच्चों के आत्मविश्वास और भाषाई दक्षता की खुले दिल से सराहना की।
मौलाना तैयब जी के अस्वस्थ होने की सूचना पर कार्यक्रम में पहुंचे माननीय पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख प्रह्लाद प्रसाद, वरिष्ठ समाजसेवी ज्वाला प्रसाद शुक्ल, पूर्व प्रधान सुभराती, प्रधान बदरुद्दीन जी, प्रधान नुरुलहुदा, मंटू त्रिपाठी, रवि त्रिपाठी,सद्दाम खान, राहुल त्रिपाठी, गोलू पाठक, आदित्य मणि त्रिपाठी, शुभम त्रिपाठी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम शिक्षा, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे के सन्देश के साथ संपन्न हुआ।