फरेंदा। बृजमनगंज ग्रामसभा के मटियाहनवा टोला आहिरवाल पश्चिम में गुणवत्तापूर्ण सड़क मरम्मत कार्य नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों ने सड़कों के मरम्मत कार्य में धांधली की शिकायत की है।
स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही और सड़क मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाया है। इसके कारण सड़कें दो से चार महीने में ही टूट रही है।
बृजमनगंज ब्लॉक ग्राम सभा मटिहनवा टोला आहिरावल पश्चिम मार्ग पर जारी मरम्मत कार्य को लेकर प्रधान प्रतिनिधि विनोद जायसवाल व ग्रामीणों ने विरोध जताया। इसके बावजूद ठेकेदार ने मानक पर ध्यान नहीं दिया। इस बात की शिकायत पीडब्ल्यूडी के अभियंता से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मरम्मत कार्य में सड़क पर बिना रोलर के तारकोल व गिट्टी गिराकर पैचिंग का कार्य होता देख ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है।