Sports News : आखिरी सीटी बजते ही गूंजा जश्न, फुलमनहा ने महराजगंज को 3-0 से रौंदा

28 Jan 2026 10:49:31

फरेंदा। रामनाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज फुलमनहा के खेल मैदान पर स्वर्गीय धनेश श्रीवास्तव मेमोरियल राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार की शाम खेला गया। रोमांचक मुकाबले में फुलमनहा की टीम ने महराजगंज को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

फाइनल मैच में फुलमनहा ने पहले हाफ में दो गोल और दूसरे हाफ में एक गोल कर अपनी बढ़त मजबूत कर ली। दोनों हाफ में काफी प्रयास करने के बाद भी महराजगंज के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर सके। इस तरह फुलमनहा की टीम ने मैच को 3-0 के स्कोर से जीत लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक फरेंदा वीरेंद्र चौधरी ने शील्ड व पुरस्कार प्रदान किया।

यह भी पढ़ें : नौकरी का सपना दिखाकर ले उड़ा 1.30 लाख ! रुपये मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी

मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, स्वास्थ्य और लक्ष्य के प्रति एकाग्रता को बढ़ाता है। उन्होंने खेल से मिलने वाले उत्तम लाभों और एकता व भाईचारे की भावना को भी रेखांकित किया। मैच में रेफरी रहमतुल्लाह और सहायक रेफरी अयूब रहे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान अमित पासवान, बबलू चौरसिया, शहाबुद्दीन खान, अभय पासवान सहित क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे।


Powered By Sangraha 9.0