निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के रहस्यमयी ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता का आरोप है कि 17 साल की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाया गया है।
पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार पीड़ित पिता के तहरीर के आधार पर आरोपी अजय पासवान और उसके सहयोगी नर्वदेश्वर पासवान व सुनीता निवासी लालपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि किशोरी की बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं और आरोपियों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही इसकी आगे की कार्रवाई की जाएगी।