Maharajganj News : खेत से पोखरे तक खींचने की कोशिश! महिलाओं के शोर से बची युवती, दो पर केस दर्ज

29 Jan 2026 08:28:19

कोल्हुई।
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की के साथ छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के दो युवकों पर छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है।

पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उसकी लड़की गांव की महिलाओं के साथ खेत में खास काटने गई थी। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उसकी बेटी को जबरन पकड़कर पोखरे की तरफ ले जाने लगे। इसे देख साथ में आईं महिलाओं ने पीछा किया तो दोनों युवक फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : अब दूरी नहीं बनेगी मजबूरी ! बेलवाघाट से महराजगंज तक दौड़ी सरकारी बस

मामले का संज्ञान लेकर पुलिस ने बृजमनगंज थाना क्षेत्र निवासी एक आरोपी अल्ताफ और एक अन्य अज्ञात पर छेड़खानी व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है। एसआई जयराम ने बताया कि लड़की की मां के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


Powered By Sangraha 9.0