
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा में शिव मंदिर से दानपेटी चोरी होने की घटना ने श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में आक्रोश फैला दिया है। मंदिर के पुजारी राम आशीष तिवारी ने इस संबंध में भिटौली थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, 28 जनवरी की सुबह लगभग 5 बजे जब वह प्रतिदिन की तरह मंदिर की साफ-सफाई कर रहे थे, तभी उनकी नजर उस स्थान पर पड़ी जहां दानपेटी रखी जाती थी। दानपेटी गायब देखकर सन्न रह गए। एक माह के भीतर यह तीसरी घटना है, जब भिटौली थाना क्षेत्र में मंदिरों की दानपेटी चोरी की गई है।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।