महराजगंज। जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए सघन जांच अभियान चलाकर सीसीटीवी कैमरों की जांच गई। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और बैंक स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि यह अभियान बैंक सुरक्षा को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से चलाया गया। अभियान का मुख्य लक्ष्य जन सुरक्षा सुनिश्चित करना और बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाना था।
अभियान के दौरान, बैंकों में लगे अलार्म और सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता की जांच की गई। इसका मकसद किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था।
पुलिस टीम ने बैंक परिसर और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों से भी पूछताछ की। विशेष रूप से संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की पहचान पर जोर दिया गया। बैरियर लगाकर बाइक सवारों और अन्य वाहनों की चेकिंग भी की गई, ताकि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।