Mardaani 3 Release : बॉर्डर 2 की आंधी में उतरी ‘मर्दानी 3’, पहले दिन की कमाई पर टिकी सबकी निगाहें

30 Jan 2026 08:52:15

Mardaani 3 Release :
मर्दानी फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म, मर्दानी 3 मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसके दोनों पार्ट काफी पसंद किए थे और मर्दानी 3 से भी उम्मीदें काफी ज्यादा है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग में भी इस फिल्म अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में रानी मुखर्जी स्टारर इस फिल्म ने सनी देओल की बॉर्डर 2 के तूफान के बीच शुक्रवार 30 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। चलिए जानते हैं कि मर्दानी 3 रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है।

एडवांस बुकिंग
मर्दानी 3 के ट्रेलर को काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। जिसके बाद से इसे लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट हैं। वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो ये काफी देर से, कल ही शुरू हुई, और इसकी शुरुआत धीमी लेकिन अच्छी रही। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मर्दानी 3 की पहले दिन के लिए 39 हजार 56 टिकटो की प्री सेल हुई है। जिसके बाद इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ब्लॉक सीटों के बिना 1.16 करोड़ की कमाई कर ली है, जबकि ब्लॉक सीटों के साथ इसने प्री टिकट सेल में 2.33 करोड़ कमा लिए हैं।

कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?

मर्दानी 3 के लिए अच्छी बात ये है कि ये फिल्म भारी भरकम लागत में नहीं बनाई गई है बल्कि इसे कंट्रोल्ड बजट में बनाया गया है। हालांकि इसकी लागत मर्दानी 2 से 2 गुना ज़्यादा है, लेकिन अगर फिल्म को सही रिस्पॉन्स मिलता है तो यह काफी मैनेजेबल है, क्योंकि नॉन-थिएट्रिकल रिकवरी भी काफी अच्छी है। पहली दो मर्दानी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था. एडवांस बुकिंग से ऐसा लग रहा है कि मर्दानी 3 भी लगभग 3-3.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग करेगी।

अगर सुबह के शो को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो यह आंकड़ा 4 करोड़ रुपये या उससे ज़्यादा भी हो सकता है। इस शुरुआत के साथ, वीकेंड पर अच्छी ग्रोथ होने पर फिल्म चल सकती है। यह सब सिर्फ़ एडवांस बुकिंग के मोमेंटम के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म कर पाती है।

मर्दानी 3 के बारे में
मर्दानी 3 का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है। फिल्म में इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में रानी मुखर्जी, "अम्मा" (द एंटागोनिस्ट) के रूप में मल्लिका प्रसाद, कथित तौर पर एक पुलिस वाले के रूप में जानकी बोदीवाला (शैतान के लिए फेमस), इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह सोढ़ी के रूप में मिखाइल यावलकर और अन्य कलाकार हैं।


Powered By Sangraha 9.0