Virat Kohli Insta Account Delete : आधी रात को अचानक गायब हुआ विराट कोहली का इंस्टाग्राम! 27 करोड़ फॉलोअर्स वाला अकाउंट कहां गया?
30-Jan-2026
Total Views |
Virat Kohli Insta Account Delete : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल दावा किया जा रहा है कि इंडिया के जानेमाने क्रिकेटर विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक ही गायब हो गया है।
गुरुवार देर रात को अचानक ही विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट दिखना बंद हो गया। सर्च करने पर भी विराट कोहली का इंस्टाग्राम नहीं दिख रहा है। वहीं डायरेक्ट लिंक ओपन करने पर भी विराट कोहली का इंस्टाग्राम नहीं खुल रहा है। जब भी विराट कोहली का इंस्टाग्राम को सर्च किया जा रहा तब तब लिखा आ रहा है कि इंस्टाग्राम पर यह पेज उपलब्ध नहीं है।
विराट कोहली का इंस्टाग्राम को करीब का इंस्टाग्राम अकाउंट 274 मिलियन (27 करोड़ 40 लाख) से ज्यादा फॉलोअर्स थे। इतने फॉलोअर्स के होते ही हुए विराट कोहली का अकाउंट गायब हो गया। यही वजह है जो अब लोग लगातार अनुष्का शर्मा से सवाल कर रहे हैं। फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड किया गया है या डिएक्टिवेट...
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा या उनकी टीम की तरफ से भी किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया गया है। ऐसे में फैंस कह रहे हैं कि विराट कोहली ने खुद ही अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। वहीं कुछ लोग इस पूरे मामले को तकनीकी गड़बड़ी के तौर पर देख रहे हैं।
बता दें सोशल मीडिया पर विराट कोहली तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि केवल एक प्रमोशनल पोस्ट शेयर करके विराट कोहली करीब 12 से 14 करोड़ रुपए कमा लेते हैं। ये आंकड़ा इस बात का सबूत है कि लोग विराट कोहली के पीछे कितने पागल हैं।
अब ये तो हर कोई जानता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी प्राइवेसी को लेकर कितने गंभीर रहते हैं। कई बार फैंस को हदें पार करते देखकर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का पारा हाई हो चुका है।
ऐसे में फैंस को ये भी लग रहा है कि विराट कोहली ने जानबूझकर अपने इंस्टाग्राम को डिएक्टीवेट किया है। हालांकि अब भी फैंस विराट कोहली के बया का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि विराट कोहली के इंस्टाग्राम के डिएक्टीवेट होने के पीछे की असली वजह क्या है।