Gorakhpur News : दहेज़ की आग में मासूम भी झुलसी ! एक साल की बच्ची की पटकने का आरोप, इलाके में सनसनी

31 Jan 2026 11:33:02

गोरखपुर। जनपद के सिकरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जैठपुर में दहेज उत्पीड़न का एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाहिता नेहा देवी को उसके पति चन्दन तिवारी और ससुराल वालों द्वारा लम्बे समय से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इतना ही नहीं पीड़िता कि एक साल की बेटी को भी उसके पति ने उठाकर पटक दिया जिससे उसे काफी चोटें आयी हैं।

पीड़िता नेहा देवी ने पुलिस में लिखित शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2020 में चन्दन तिवारी से हुई थी। वह बताती हैं कि शादी के तुरंत बाद से ही पति, सास-ससुर और अन्य रिश्तेदार लगातार दहेज में ₹1 लाख की मांग करते रहे और जब यह पूरा नहीं हुआ तो उन्हें मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना सहनी पड़ी।

यह भी पढ़ें : एक साल पुराना राज हुआ वायरल! नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप

शिकायत के अनुसार पीड़ित पति चन्दन तिवारी, सास कौशल्या देवी, ससुर गंगा तिवारी, साले रमेश तिवारी, राजेश तिवारी, जेठानी नेहा देवी और एक अन्य महिला सत्या देवी द्वारा बार-बार गाली-गलौज, मारपीट और बच्चों पर भी अभद्र व्यवहार किया गया। इससे पहले भी मुख्य आरोपी ने कुछ दिन पहले बड़ी बेटी को पीटा था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी।

पीड़िता के परिजनों के अनुसार 28 जनवरी 2026 को नेहा तिवारी की मां, भाई और भतीजे सुलह-समझौते और और बातचीत के उद्देश्य से नेहा के ससुराल गए थे लेकिन अचानक वहां का माहौल हिंसक हो गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने लोहे की रॉड और बांस से हमला कर दिया, जिससे महिला की मां, भाई और भतीजों को गंभीर चोटें आईं।

मामले की सूचना सिकरीगंज थाना पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई करने की मांग की है।

पीड़ित परिवार ने अपील की है कि इस मामले को प्रमुखता से उठाया जाए ताकि उन्हें न्याय मिल सके और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो।


Powered By Sangraha 9.0