Maharajganj News : जिला महिला अस्पताल में फरवरी से होगा अब ये काम ! मची होड़

31 Jan 2026 11:58:01

महराजगंज। जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी पहल होने जा रही है। जिला महिला अस्पताल के ऊपरी तल पर अगले माह से पीजी की पढ़ाई शुरू होगी। डीएनबी ने आवेदकों की ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू की है।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक चार सीटों के लिए 13 की काउंसिलिंग हो चुकी है। इनमें से जल्द ही चार को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर दिया जाएगा। शिक्षण व्यवस्था प्रभावी करने के लिए सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। ऑफलाइन और ऑनलाइन लाइब्रेरी की सहूलियत पीजी करने वालों को दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : 70 लाख का सरकारी भवन...लेकिन बिना पिलर ! नौतनवा में पशु चिकित्सालय बना चर्चा का केंद्र

डिप्लोमेट आफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) व नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के स्नातकोत्तर की चार सीटों पर प्रवेश के साथ कक्षाओं को संचालित करने की अनुमति देकर जरूरी संसाधन अनुमन्य करा दिए हैं।

निर्देश प्राप्त होने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने जिला महिला अस्पताल के ऊपरी तल पर कक्षाओं को संचालित करने के साथ लाइब्रेरी का इंतजाम भी व्यवस्थित कर दिया है। अब सत्र शुरू करने के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग डीएनबी ने प्रभावी करते हुए अब तक 13 विद्यार्थियों की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली है।

अस्पताल प्रशासन को उम्मीद है कि फरवरी से कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा।


Powered By Sangraha 9.0