Maharajganj News : एक साल पुराना राज हुआ वायरल! नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप

31 Jan 2026 11:00:31

फरेंदा।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में एक गांव की नाबालिग लड़की का एक वर्ष पुराना आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी होते ही पुलिस तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : अंगूठा लगवाया, राशन हड़पा ! जब खुला खेल तो हुआ ससपेंड

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि एक वर्ष पूर्व 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को एक युवक बहला फुसला कर लेहड़ा जंगल में ले गया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। उस वीडियो को अब एक युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने विकास कन्नौजिया, मधुर श्याम व विशाल उपाध्याय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है।


Powered By Sangraha 9.0