Maharajganj News : 70 लाख का सरकारी भवन...लेकिन बिना पिलर ! नौतनवा में पशु चिकित्सालय बना चर्चा का केंद्र

31 Jan 2026 11:46:42

नौतनवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा पुरैनिहा में बिना किसी पिलर के खड़ा किया गया पशु चिकित्सालय का भवन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बता दें कि तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा पुरैनिहा में सरकारी खर्च पर उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा करीब 70 लाख रुपयों की लागत से सरकारी पशु चिकित्सालय का निर्माण काफी तेजी से कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : दहेज़ की आग में मासूम भी झुलसी ! एक साल की बच्ची की पटकने का आरोप, इलाके में सनसनी

इसमें पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा आसपास के पशुपालकों के पशुओं का उपचार किया जाएगा। ऐसे में बिना किसी पिलर के कराया गया पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण भविष्य के लिए खतरा बन सकता है।

उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड के सहायक अभियंता अभिषेक सिंह का कहना है कि निर्माणाधीन पशु अस्पताल का भवन मात्र एक तल का होने के नाते उसमें पिलर की कहीं आवश्यकता नहीं है। भवनों का निर्माण मानकीकरण के अनुरूप ही चल रहा है।


Powered By Sangraha 9.0