Maharajganj News : हिंसा के बाद राहत की सांस! बीरगंज से हटा कर्फ्यू, सीमा पर हाई अलर्ट बरकरार

08 Jan 2026 11:39:09

महराजगंज।
नेपाल बीरगंज में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात धीरे धीरे सामान्य हो रहे है। बीरगंज में कर्फ्यू हटा लिया गया है। बुधवार को नेपाली सीमा में पुलिस सतर्क रही। आवाजाही सामान्य रही। भारतीय क्षेत्र में पुलिस निगरानी में जुटी रही। प्रत्येक हलचल पर पुलिस नजर रख रही है।

बीते शनिवार को सोशल मीडिया पर कथित धार्मिक सामग्री वाले वीडियो को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के हिंसक होने के बाद सोमवार को परसा जिले के बीरगंज कस्बे में कर्फ्यू लगाया गया। बाद में धर्म गुरुओं की बैठक के बाद बुधवार को कर्फ्यू हटा लिया गया है।

यह भी पढ़ें : कोहरे की कैद में जिले की सड़कें! 57 किमी का सफर अब 3 घंटे में तय कर रही रोडवेज

सीमावर्ती क्षेत्र तराई जिलों में पुलिस बल तैनात है। भारत से सटे सीमावर्ती जिला रुपनदेही, कपिलवस्तु, नवलपरासी, बिराटनगर, रुपईडीहा में मिश्रित आबादी को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।

भारत से नेपाल जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों की सीमा पर समान के साथ आईडी की भी जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। रूपनदेही डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि बीरगंज की घटना को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में अलर्ट जारी है। हालात सामान्य है। आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी तेज की गई है।

परसा के मुख्य जिला अधिकारी भोला दाहाल ने कहा कि अन्य जगहों पर हुई घटनाओं को लेकर बीरगंज में विरोध प्रदर्शन नहीं करने की सहमति बनने के बाद कर्फ्यू हटा लिया गया।


Powered By Sangraha 9.0