Maharajganj News : पंचायत चुनाव की आहट! शहर से गांव की ओर लौटा वोटर, 1.30 लाख मतदाताओं ने बदला पता

08 Jan 2026 11:10:14

महराजगंज।
विशेष मतदाता प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चल रहा है। सभी दावे-आपत्तियों का निस्तारण 27 फरवरी तक होगा। अभियान के दौरान ज्यादा लोगों ने शहर छोड़कर गांव का वोटर बनना मुनासिब समझा। क्योंकि पंचायत चुनाव करीब आता देखकर ज्यादातर लोगों का रुझान गांव की तरफ दिखा। इस वजह से 1,30,353 मतदाता शिफ्ट हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब सीएचसी पर दिखेंगे बड़े डॉक्टर !

विशेष मतदाता प्रगाढ़ पुनरीक्षण काे लेकर चर्चा हर तरफ हो रही है। चेहरी गांव के गोविंद महराजगंज शहर में रहते हैं। इनका नाम यहां बिस्मिल नगर की वोटर लिस्ट में था। विशेष मतदाता प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान उन्होंने अपना गांव की वोटर लिस्ट में शामिल कराया। शहर की वोटर लिस्ट से नाम कटवा दिया। उन्होंने बताया कि गांव में ही खेती है। पंचायत चुनाव भी करीब है।


Powered By Sangraha 9.0