
महराजगंज। मतदान के लिए प्राथमिक पाठशाला शिवनगर में तीन मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन तीनों केंद्रों पर कुल 3,097 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,620 पुरुष और 1,477 महिला मतदाता शामिल हैं।
निर्वाचन कार्यक्रम के तहत मतदान कराने वाली पार्टियां 12 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे तहसील मुख्यालय सदर से रवाना होंगी। मतदान समाप्त होने के बाद सील की गई मतपेटियों को तहसील मुख्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा कराया जाएगा।
शिवनगर वार्ड उपचुनाव की मतगणना 15 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से तहसील मुख्यालय सदर में शुरू होगी। प्रशासन ने मतगणना को लेकर भी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अपर उप जिलाधिकारी सदर जितेन्द्र कुमार को जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके।