महराजगंज में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ा अभियान, 64 ठिकानों पर छापेमारी

    01-Oct-2026   
Total Views |

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने करीब 17 क्विंटल लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया। इसके अलावा कच्ची शराब तैयार करने में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों को भी पुलिस ने नष्ट कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान करीब 770 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण से जुड़े संदिग्ध ठिकानों की निगरानी आगे भी जारी रखने की बात कही है।

तीन आरोपित गिरफ्तार
अभियान के दौरान पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 50 लीटर कच्ची शराब, 24 अदद बन्टी-बबली (देशी शराब) और एक नाव बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, बरामद नाव का इस्तेमाल अवैध शराब के परिवहन में किए जाने की आशंका है।

गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

लगातार जारी रहेगा अभियान
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के इस अभियान के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस टीमों ने संदिग्ध ठिकानों पर निगरानी बढ़ा दी है।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।