
फरेंदा। महराजगंज जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देश पर फरेंदा क्षेत्र में कच्ची शराब तैयार करने वाले संभावित स्थानों पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
क्षेत्राधिकारी फरेंदा की निगरानी में थाना फरेंदा पुलिस ने विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कच्ची शराब तैयार करने के लिए बनाए गए कई ठिकानों की जांच की गई।
पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान कच्ची शराब तैयार करने के लिए लगाई गई कई भट्टियों को तोड़कर नष्ट कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के बीच हलचल देखी गई।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अवैध शराब के निर्माण और बिक्री से जुड़े स्थानों पर लगातार नजर रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान आगे भी जारी रहेगा। क्षेत्र में ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां अवैध शराब तैयार किए जाने की आशंका है।
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण या बिक्री में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।