सिंदुरिया ग्राम सभा में सरकारी राशन की दुकान पर निकला किंग कोबरा, मचा हड़कंप

    19-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। सिंदुरिया ग्राम सभा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सरकारी राशन की दुकान पर कोटे के वितरण के दौरान चावल के बोरे पर एक किंग कोबरा आकर बैठ गया। अचानक सांप दिखाई देने से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के वनरक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद किंग कोबरा को सुरक्षित तरीके से काबू में कर लिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

गनीमत रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और न ही किसी के हताहत होने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में किंग कोबरा को लेकर लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।

मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।