महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत आनंद नगर के वार्ड नंबर 7, मिल कॉलोनी निवासी पूर्व नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं समाजसेवी मोहम्मद अली का देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
लखनऊ के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अली पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
निधन से क्षेत्र में शोक मोहम्मद अली के निधन की खबर से उनके परिवार और करीबियों को गहरा सदमा पहुंचा है। उनके निधन पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।
समाजसेवी के रूप में उनकी पहचान के चलते उनके निधन से आनंद नगर क्षेत्र में शोक का माहौल है। उनके निधन की खबर मिलने के बाद लोग शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।