धर्मनाथ खरवार ने 318 सदर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

    27-Oct-2026   
Total Views |

महराजगंज। 318 सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रांतीय परिषद सदस्य धर्मनाथ खरवार ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कई गांवों में ग्रामीणों से मुलाकात की और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी दी। धर्मनाथ खरवार ने सिसवां अमहवा, सोनरा, रुद्रापुर, महुअवा, सराय खुटहा और पकड़ी समेत कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।


साथ ही क्षेत्र में विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। धर्मनाथ खरवार ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने वर्ष 2027 में भाजपा की सरकार बनाने के लिए लोगों से समर्थन और सहयोग की अपील की।


उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचे और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल सके। इस अभियान के दौरान राहुल निषाद, जयप्रकाश, मनमोहन गुप्ता, अंकित चौधरी, अभिषेक, आदित्य, सलीमुल्लाह और अनुराग समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।