महाराजगंज में मछली पकड़ने गए युवक पर मगरमछ का हमला

    05-Oct-2026   
Total Views |

महाराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत गेडहवां गांव के पास सोमवार को टेल फाल नहर में मछली पकड़ रहे एक युवक के लापता होने से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक पर पानी में मौजूद मगरमच्छ ने हमला और उसके बाद मगरमच्छ युवक को गहरे पानी में खींच ले गया घटना के बाद उसके साथ मछली पकड़ रहे लोगों में अफ़रा-तफ़रीका माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही वन विभाग पुलिस एसएसबी और एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद संयुक्त टीम लापता व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। लेकिन काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका।

जानकारी के अनुसार, लापता व्यक्ति की पहचान गेडहवाँ निवासी छांगुर उर्फ छबिलाल उम्र 36 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, सोमवार को छांगुर अपने भाई झन्नु और पड़ोसी उमेश समेत कुछ अन्य लोगों के साथ नाव से टेल फाल नहर में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान छांगुर नाव से पानी में गया जहां पानी में पहले से ही मगरमच्छ ने उन पर अचानक हमला कर दिया और उसे पानी में ले गया।

वन विभाग और पुलिस टीम तलाश में जुटी 
घटना के बाद साथ में उसके साथियो ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।वहीं निचलौल वन क्षेत्राधिकार सुनील राव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है वन कर्मियों की टीम मौके पर मौजूद है। लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के शव मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि व्यक्ति को मगरमच्छ ने खींचा था या उसके साथ कोई अन्य घटना हुई।

वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर मौजूद है लापता व्यक्ति की तलाश कर रही है। फिलहाल वन विभाग, पुलिस, SSB और NDRF की संयुक्त टीमें नहर और आसपास के क्षेत्र में खोजबीन में जुटी हुई हैं।

फैयाज अहमद

फैयाज अहमद ‘आपन महराजगंज’ के लिए महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में रिपोर्टर के तौर पर कार्य करते हैं। वे स्थानीय खबरों, घटनाओं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।