
महराजगंज। परतावल में सोमवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। दोपहर करीब 12 बजे से आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद करीब एक बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई।इसके साथ ही बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। जानकारी के मुताबिक तापमान में गिरावट आने के बाद मौसम खुशनुमा हो गया।
बारिश के बाद जहां लोगों ने राहत महसूस की, वहीं नगर पंचायत क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में कई जगह जलभराव की परेशानी भी बन गई। सड़कों और गलियों में पानी जमा होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
हालांकि, जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से कई स्थानों पर पानी जमा होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की जरूरत बताई है।