मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जित कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली पलटी, 6 लोग घायल

    10-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जित कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ सोमवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। बागापार के नाई टोला के पास पुलिया पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पारस वर्मा, शालू समेत छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।


मिली जानकारी के मुताबिक, बागापार खास टोला के श्रद्धालु मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जित करने के लिए रेहांव नाले के मंठे घाट गए थे। विसर्जन कार्यक्रम पूरा होने के बाद सभी लोग ट्रॉली से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नाई टोला के पास पुलिया पर पहुंचते ही ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। ट्रॉली में बैठे श्रद्धालु नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव में जुट गए। सूचना मिलते ही बागापार चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से ट्रॉली में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भेजा।


प्राथमिक उपचार के बाद सभी छह घायलों को घर भेज दिया गया। बागापार चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।



आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।