
महराजगंज। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस को आशंका थी कि इन लोगों की वजह से इलाके में शांति भंग हो सकती है। इसके बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, अलग-अलग मामलों में शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए कुल 12 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
सभी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेजा गया। कोल्हुई पुलिस ने यह कार्रवाई 9 नवंबर 2026 को की। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि किसी तरह की विवाद या अप्रिय घटना न हो।