
महराजगंज। दीपावली के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नौतनवा पुलिस ने कार्रवाई की है। पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद करने और शराब के नशे में हंगामा करने के मामलों में पुलिस ने कुल 9 लोगों को पकड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र में दीपावली के दौरान कुछ लोगों के बीच पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। वहीं, कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को संभाला।
9 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई
पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी 9 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की। इन सभी का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने साफ किया कि त्योहार के दौरान हंगामा करने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।