महराजगंज में CSC संचालकों को दिया गया प्रशिक्षण, वोटर कार्ड से जुड़े आवेदनों में सावधानी बरतने के निर्देश

    13-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार, 13 नवंबर को जनसुविधा केंद्र (CSC) संचालकों और वीएलई (VLE) के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मजिस्ट्रेट एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने की।


प्रशिक्षण के दौरान डॉ. प्रशांत कुमार ने संचालकों को वोटर आईडी कार्ड से जुड़े नए आवेदन, संशोधन और अन्य निर्वाचन सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन सेवाओं के लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होती है और आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।


डॉ. प्रशांत कुमार ने सभी वीएलई को निर्देश दिया कि वोटर कार्ड से जुड़े किसी भी आवेदन को भरने से पहले जरूरी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें। बिना सही जानकारी और जरूरी कागजात के कोई भी आवेदन न करें। उन्होंने कहा कि आवेदन और संशोधन करते समय पूरी सावधानी बरतें, ताकि किसी तरह की गलती न हो और लोगों को आगे परेशानी का सामना न करना पड़े।


इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर CSC संजय मौर्य और डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर CSC अंबुज गौड़ मौजूद रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वीएलई श्याम सुंदर गुप्ता, विश्व प्रताप, संजय कुमार, रजाउल अंसारी, विश्वकर्मा, मिथलेश चौरसिया, आनंद प्रसाद, अशोक कुमार यादव, हरेंद्र गुप्ता, अमरजीत चौहान, हरिओम मौर्य और मोहम्मद मुबारक समेत जिले के कई जनसुविधा केंद्र संचालकों ने हिस्सा लिया।



रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।