महराजगंज में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 5 चौकी इंचार्ज समेत 6 दरोगाओं के तबादले

    14-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग में एक बार फिर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शनिवार को पांच चौकी इंचार्ज समेत छह उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

इस फेरबदल में सोनौली थाना क्षेत्र की सोनौली और भगवानपुर चौकी के प्रभारियों की अदला-बदली भी की गई है।


तबादला सूची के अनुसार, एसआई पंकज यादव को पनियरा कस्बा चौकी प्रभारी से हटाकर धानी चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। दरअसल, मूर्ति विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल से एक युवक के नदी में गिरने की घटना के बाद एसपी ने धानी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया था। इसके बाद से यह पद खाली चल रहा था। अब पंकज यादव को यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


एसपी के आदेश के अनुसार, एसआई अजय कुमार को भगवानपुर चौकी से हटाकर सोनौली चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, एसआई नरेंद्र पटेल को सोनौली चौकी से स्थानांतरित कर भगवानपुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की ओर से किए गए इस फेरबदल के बाद संबंधित उपनिरीक्षकों को नई तैनाती पर कार्यभार संभालना होगा। पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को जिले की पुलिस व्यवस्था से जुड़ा अहम प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।



आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।