छठ घाटों पर जा रहे अशोक जायसवाल की कार कोहरे के चलते पोखरे में गिरी, बाल-बाल बचे

    16-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। छठ पूजा के मौके पर नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग छठ घाटों पर पहुंचकर प्रसाद वितरण करने जा रहे भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अशोक जायसवाल की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। लक्ष्मीपुर रेंज के पास घना कोहरा होने के कारण उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पोखरे में गिर गई। बताया जा रहा है कि अशोक जायसवाल छठ महापर्व के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर लोगों से मिलने और प्रसाद वितरण करने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अत्यधिक कोहरे के चलते यह हादसा हो गया।


इस हादसे में अशोक जायसवाल बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने छठी मैया और भगवान महाकाल का आशीर्वाद बताते हुए सुरक्षित बचने की बात कही। हादसे के कारण उनका छठ घाटों पर जाने और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम पूरा नहीं हो सका। हादसे की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में चर्चा होने लगी। फिलहाल उनके सुरक्षित बचने की जानकारी सामने आई है। घने कोहरे के चलते सड़क पर वाहन चलाना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने और धीमी गति से गाड़ी चलाने की जरूरत है।



आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।