छठ पर्व पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, ग्राम प्रधानों ने सजवाए छठ घाट

    16-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर महराजगंज जनपद के गांवों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्राम थरौली बुजुर्ग और ग्राम लाइन पेशिया में ग्राम प्रधान बलराज यादव और प्रधान प्रतिनिधि कमलेश यादव ने अपने गांव के दो छठ घाटों को अच्छी तरह सजवाया और श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं कराईं। वहीं, ग्राम प्रधान बदरुद्दीन सिद्दीकी ने भी अपनी ग्राम सभा में छठ पूजा को लेकर व्यापक इंतजाम करवाए।


खास बात यह रही कि छठ पर्व के दौरान सभी ने मिलकर सहयोग किया। अलग-अलग धर्मों के लोगों ने एक-दूसरे की आस्था का सम्मान करते हुए पर्व में सहयोग दिया। इससे गांवों में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली।


छठ महापर्व पर महिलाओं ने अपनी परंपरा और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रत रखा। व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र, परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की खुशहाली की कामना की। इस खास मौके पर आपन महराजगंज चैनल की टीम ने भी गांवों में पहुंचकर छठ पूजा का कवरेज किया। चैनल की टीम ने रविवार शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान घाटों पर पहुंचकर महिलाओं से बातचीत की और उनकी पूजा-पद्धति, आस्था और छठ पर्व से जुड़ी मान्यताओं के बारे में जानकारी ली।


इसके बाद सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने से लेकर व्रत के समापन तक का कवरेज किया गया। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि छठ पर्व उनके लिए कितना खास है और वे किस तरह पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ इस कठिन व्रत को रखती हैं।


भाईचारे और एकता का संदेश दे गया छठ महापर्व

गांवों में छठ घाटों की सजावट, प्रधानों के सहयोग और लोगों की भागीदारी ने पर्व की रौनक बढ़ा दी। इस आयोजन ने एक बार फिर दिखा दिया कि त्योहार केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये लोगों को आपस में जोड़ने और समाज में भाईचारा बढ़ाने का काम भी करते हैं।


छठ महापर्व के मौके पर ग्राम प्रधानों की इस पहल की लोगों के बीच सराहना हो रही है। गांवों में देखने को मिला आपसी प्रेम और सहयोग आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक अच्छी मिसाल है।



इबरार अहमद

अबरार अहमद (Ibrar Ahmad) 'आपन महराजगंज' में जिला प्रभारी (District Incharge) के रूप में कार्यरत हैं। यह जिले के समाचार कवरेज, रिपोर्टिंग टीम के मार्गदर्शन और प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दों को उठाने का कार्य करते हैं।