
महराजगंज। मिठौरा के रामजानकी मंदिर छठ घाट पर रविवार को विराट दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती का दमखम दिखाया। दंगल में गुड्डू ने नेपाली पहलवान थापा को पटखनी देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस कुश्ती को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख रामहरख गुप्ता और विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र भारती व सुशील टिबड़ेवाल ने किया। दंगल में पहलवानों के बीच एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले। दर्शकों ने भी पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। दंगल के मुकाबलों में शिवम ने टुन्नू निषाद को हराया, जबकि गुंगा थापा ने हरबिंदर को शिकस्त दी। आकाश ने रघुराज देवरिया को, कविता यादव ने साक्षी गुप्ता को और अभिषेक सिसवा ने गुल्ला को हराकर जीत दर्ज की।
इसी तरह रंजीत ने कमलेश को, पाथर सोहास ने पंजाब के भूकंप सिंह को, अली हुसैन ने हरियाणा के राजा को और राहुल ने मेरठ के प्रशांत को पटखनी दी। कार्यक्रम में विशाल कुमार निगम, प्रमोद कुमार गुप्ता, दिलीप मणि पांडेय, सचिन गुप्ता, करुणेश प्रसाद गुप्त, स्वदेश कुमार, रंजीत कुमार साहनी, शाकिर अली, विनोद वर्मा, मनोज गुप्ता, मकसूदन निगम, अमित निगम और राधेश्याम निगम समेत कई लोग मौजूद रहे।