महराजगंज। जिले के भागीरथपुर स्थित मुगलहा शरीफ में 43वां सालाना उर्स-ए-मुकद्दसा 18 और 19 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। उर्स के दौरान कुरानख्वानी, चादरपोशी, गुलपोशी, जश्न-ए-चरागा और महफिल-ए-शमा समेत कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।
18 नवंबर को सुबह नमाज-ए-फज्र के बाद कुरानख्वानी होगी।
इसके बाद पूरे दिन चादरपोशी और गुलपोशी का कार्यक्रम चलेगा। मगरिब की नमाज से पहले जश्न-ए-चरागा होगा। वहीं, ईशा की नमाज के बाद गागर शरीफ और महफिल-ए-शमा का आयोजन किया जाएगा।
वहीं, 19 नवंबर को भी नमाज-ए-फज्र के बाद कुरानख्वानी होगी। इसके बाद पूरे दिन चादरपोशी और गुलपोशी का सिलसिला जारी रहेगा।
जोहर की नमाज के बाद महफिल-ए-शमा होगी और शाम 4 बजे कुल शरीफ का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन से जुड़े लोगों ने जायरीनों से उर्स में शामिल होने की अपील की है। साथ ही लंगर के खर्च का भी ध्यान रखने का अनुरोध किया है।