
महराजगंज। महराजगंज नगर पालिका क्षेत्र की पोखरा आवास रोड की हालत काफी खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे स्थानीय लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दिन दिक्कत होती है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को संभलकर चलना पड़ता है। सड़क की खराब हालत के चलते कभी भी दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आने-जाने वाले लोगों को परेशानी से राहत मिल सके और हादसों का खतरा कम हो।