
महराजगंज। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए महराजगंज पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जिले के 166 पुलिसकर्मियों का एक थाने से दूसरे थाने में तबादला किया है। इनमें 88 उप निरीक्षक (दरोगा) और 78 आरक्षी (सिपाही) शामिल हैं।
पुलिस विभाग की ओर से यह कदम चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य चुनाव के दौरान पुलिस व्यवस्था को निष्पक्ष बनाए रखना और कानून-व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभालना है। एसपी की ओर से किए गए इस तबादले में पुलिसकर्मियों की तैनाती में बदलाव किया गया है, ताकि चुनाव के दौरान किसी तरह का पक्षपात न हो और सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।
पुलिस विभाग के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां लगातार की जा रही हैं। इसके तहत सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही पुलिसकर्मियों की तैनाती में भी जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं।