महराजगंज: सरिया लदी डीसीएम बाईपास पर अनियंत्रित होकर पलटी, चालक और मजदूर बाल-बाल बचे

    17-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। रुद्रपुर शिवनाथ गांव के पास बाईपास से नीचे उतरते समय सरिया से लदी एक डीसीएम अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि डीसीएम में सवार चालक और मजदूर सुरक्षित बच गए। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।


मिली जानकारी के अनुसार, डीसीएम गोरखपुर से सरिया लादकर महराजगंज की तरफ आ रही थी। वाहन जब कोल्हुई थाना क्षेत्र के रुद्रपुर शिवनाथ गांव के पास बाईपास से नीचे उतर रहा था, तभी अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। देखते ही देखते सरिया लदी डीसीएम सड़क किनारे पलट गई।


हादसे के बाद डीसीएम में सवार चालक और मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने वाहन में सवार लोगों का हाल जाना। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। डीसीएम के सड़क किनारे पलटने से वाहन को नुकसान पहुंचा। हादसे में कोई जनहानि नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।