महराजगंज: छात्रवृत्ति के आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 17 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

    17-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। पूर्व दशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। शासन ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 नवंबर कर दी है। वहीं, आवेदन फॉर्म में किसी तरह की गलती होने पर उसे सुधारने के लिए 23 नवंबर तक का समय दिया गया है।


इस संबंध में समाज कल्याण विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। विभाग ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वे अपने यहां पढ़ने वाले सभी पात्र विद्यार्थियों का आवेदन जरूर करवाएं। इसके लिए स्कूलों में नोडल शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे।


जिले में अब तक दो चरणों में करीब 13 हजार विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर चुके हैं। तारीख बढ़ने के बाद करीब तीन हजार और आवेदन आने की उम्मीद है। जिला विद्यालय निरीक्षक राम नगीना भारती ने बताया कि छात्रवृत्ति की रकम सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसलिए सभी विद्यार्थी अपना आधार कार्ड, आय प्रमाणपत्र और बैंक खाते की जानकारी अच्छी तरह जांच लें। आवेदन करते समय किसी भी तरह की गलती न करें, ताकि छात्रवृत्ति मिलने में परेशानी न हो।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।