महराजगंज। मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव, पूर्वी गोंडा रमेश चंद्र ने सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग का तीन दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शिवपुर और निचलौल रेंज का निरीक्षण किया और वन विभाग की ओर से किए जा रहे कामों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिवपुर रेंज में हुए पौधारोपण और पौधशालाओं को देखा। साथ ही लगाए गए पौधों की स्थिति और उनके रखरखाव के बारे में जानकारी ली।
वन क्षेत्र में चारों तरफ हरियाली देखकर उन्होंने संतोष जताया। इसके अलावा उन्होंने जंगल में रहने वाले वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों का भी जायजा लिया। उन्होंने वन्यजीवों के संरक्षण और जंगल की हरियाली बनाए रखने से जुड़े कामों की जानकारी ली। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य वन क्षेत्र में चल रहे कार्यों और वन्यजीवों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करना रहा।