
महराजगंज। हथियागढ़ स्थित दारुल उलूम फैज़-ए-मोहम्मदी में इकरा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी, दौड़ और क्रिकेट मैच कराए गए। प्रतियोगिता में कुल 98 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के प्रबंधक मौलाना डॉ. साद रशीद नदवी के संरक्षण और प्रधानाचार्य मौलाना मोहिउद्दीन कासमी नदवी की देखरेख में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना अशहर शहबाज नदवी मौजूद रहे। वहीं, मुफ्ती एहसानुल हक कासमी ने कमेंट्री कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
कबड्डी प्रतियोगिता में अलग-अलग हाउस के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रेफरी मौलाना शुकरुल्लाह कासमी और मौलाना मोहम्मद यहया नदवी के फैसले के अनुसार येलो हाउस में वलीउल्लाह, ग्रीन हाउस में मोहम्मद साद और रेड हाउस में किफायतुल्लाह ने पहला स्थान हासिल किया।

दौड़ प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्गों के विजेताओं की सूची इस प्रकार रही:
बालक वर्ग (सीनियर):
प्रथम: मोहम्मद अल्ताफ
द्वितीय: मोहम्मद रागिब
तृतीय: इमामुद्दीन
बालक वर्ग (मिडिल):
प्रथम: जैनुल आबिदीन
द्वितीय: अब्दुल खालिक
तृतीय: मोहम्मद कैफ
बालक वर्ग (जूनियर):
प्रथम: मोहम्मद इस्तेखार
द्वितीय: अब्दुल्लाह
तृतीय: मोहम्मद सोहेल
बालिका वर्ग (सीनियर):
प्रथम: फिजा खातून
द्वितीय: सना खातून
तृतीय: उज्मा खातून
बालिका वर्ग (जूनियर):
प्रथम: उम्मे सलमा
द्वितीय: अफीफा अंजुम
तृतीय: रिमशा खातून
क्रिकेट में मोहम्मद जावेद की टीम रही विजेता
क्रिकेट मैच में कप्तान मोहम्मद जावेद की टीम ने जीत हासिल की। मैच में मोहम्मद अज़हर खान ने अंपायर की भूमिका निभाई। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ मैच खेला।
विजेताओं को मेडल और उपहार देकर किया सम्मानित
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि और शिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों को दीवार घड़ी, कलाई घड़ी, थर्मस और मेडल देकर सम्मानित किया। वहीं, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों को पेन, डायरी और मेडल देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक मौलाना डॉ. साद रशीद नदवी ने फीता काटकर की।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य मौलाना मोहिउद्दीन कासमी नदवी ने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलकूद बहुत जरूरी है। नियमित व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है और दिमाग भी बेहतर तरीके से काम करता है। उन्होंने कहा कि आजकल बच्चे मैदान में खेलने के बजाय मोबाइल, फेसबुक, व्हाट्सएप और वीडियो गेम में ज्यादा समय बिता रहे हैं। इसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए बच्चों को मोबाइल से कुछ समय दूर रहकर खेलों में भी हिस्सा लेना चाहिए।
उन्होंने बताया कि संस्थान में पढ़ाई और नैतिक शिक्षा के साथ बच्चों की सेहत का भी ध्यान रखा जाता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के तहत रोजाना विशेषज्ञ शिक्षकों की निगरानी में विद्यार्थियों को अलग-अलग तरह के व्यायाम कराए जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी मौलाना मोहम्मद सईद कासमी ने भी खेलों के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों का शरीर स्वस्थ रहता है और उनकी सोचने-समझने की क्षमता भी बढ़ती है।
कार्यक्रम में अभिभावकों की ओर से मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद हसनैन, साजिद आलम, सगीर अहमद और फैजुल्लाह मौजूद रहे। इसके अलावा मौलाना वजहुल कमर कासमी, डॉ. मोहम्मद अशफाक कासमी, मौलाना मोहम्मद सईद कासमी, मौलाना शुकरुल्लाह कासमी, कारी सलाहुद्दीन, मौलाना जुहैर आलम कासमी, कारी फहीमुद्दीन, मोहम्मद कासिम, असबुद्दीन, मोहम्मद उमर खान, मास्टर जावेद अहमद, फैज अहमद, हृदयानंद कुशवाहा और मास्टर सादिक अली समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।