
महराजगंज। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक का मतदान करना जरूरी है। इसी को लेकर नौतनवां के पूर्व विधायक मुन्ना सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए अपील है। जिन लोगों का नाम अभी तक वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं है, वे अपने नजदीकी बूथ पर पहुंचकर फॉर्म-6 भरें और मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराएं। इसका उद्देश्य यह है कि कोई भी योग्य नागरिक मतदान करने के अधिकार से वंचित न रहे।
लोगों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं और लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भागीदारी निभाएं। साथ ही लोगों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश देते हुए कहा गया कि हर वोट की अपनी अहमियत है। इसलिए सभी योग्य मतदाताओं को अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।