
महराजगंज। ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें शशांक शेखर तिवारी को लगातार आठवीं बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं बालकेश्वर सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव अधिकारी प्रधान सहायक आरके विश्वकर्मा की अध्यक्षता में चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
नई कार्यकारिणी में संगठन के अलग-अलग पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। नई कार्यकारिणी में गिरिजा शंकर उपाध्याय को संरक्षक बनाया गया है। वहीं अखिलेश्वर त्रिपाठी, राघवेन्द्र पटेल और बृजभूषण पटेल को सह संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। शशांक शेखर तिवारी जिलाध्यक्ष, अजय प्रताप सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रोहिणी त्रिपाठी व अर्जुन कुमार गौतम उपाध्यक्ष चुने गए। बालकेश्वर सिंह को महामंत्री/महासचिव बनाया गया।
इसके अलावा उग्रसेन सिंह को वरिष्ठ संगठन मंत्री और शुभकरन प्रजापति को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी में शालिनी श्रीवास्तव को वरिष्ठ सांस्कृतिक सचिव, अभय कुमार पटेल को सांस्कृतिक सचिव और लक्ष्मण कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं अमेरिका पासवान को कोषाध्यक्ष और प्रमोद कुमार गुप्ता को संप्रेक्षक की जिम्मेदारी दी गई। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी पदाधिकारियों को संगठन के कामकाज को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।