रोजगार मेले में 585 युवाओं ने लिया हिस्सा, 272 अभ्यर्थियों का हुआ प्रारंभिक चयन

    19-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए स्व. भगवंत पटेल पानमती देवी पीजी कॉलेज, चन्द्रपुर, बसहिया बुजुर्ग में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय और महाविद्यालय की ओर से लगाए गए इस मेले में 585 युवाओं ने हिस्सा लिया। अलग-अलग कंपनियों ने साक्षात्कार के बाद 272 अभ्यर्थियों का शुरुआती चयन किया।


रोजगार मेले का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक छोटेलाल पटेल ने दीप जलाकर किया। इस मेले में युवाओं को नौकरी के अवसर देने के लिए 20 से अधिक कंपनियां पहुंचीं। रोजगार मेले में शामिल कंपनियों ने 2000 से अधिक रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की। नौकरी की तलाश में पहुंचे युवाओं ने अलग-अलग कंपनियों के स्टॉल पर आवेदन किया और अधिकारियों के सामने साक्षात्कार दिया।


साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 272 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में शुरुआती चयन किया गया। चयन होने की जानकारी मिलने पर युवाओं में खुशी और उत्साह देखने को मिला। इस रोजगार मेले के आयोजन में जिला सेवायोजन अधिकारी पंकज सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी भी पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। रोजगार मेले के जरिए युवाओं को एक ही जगह पर कई कंपनियों में नौकरी पाने का मौका मिला।



आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।