महराजगंज में आठ बेटियों के विवाह में सहयोग करेगी "फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम"

    19-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम इस माह जिले की आठ जरूरतमंद बेटियों की शादी में आर्थिक मदद करेगी। टीम ने प्रत्येक परिवार को दो लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए जिलाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने संबंधित परिवारों के घर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने बताया कि सहायता राशि जुटाने के लिए टीम के सभी सदस्य 100-100 रुपये का योगदान देंगे। इस पहल के जरिए जरूरतमंद परिवारों को बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता देने का प्रयास किया जा रहा है।

महराजगंज जिले से अब तक 19,550 लोग इस अभियान से जुड़ चुके हैं। एफआरसीटी के संस्थापक महेंद्र वर्मा ने बताया कि संगठन के 1.23 लाख सदस्य आपसी सहयोग और सहकारिता के जरिए जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक मदद करते हैं। सह-संस्थापक चंद्रशेखर सिंह और चरन सिंह कंवर ने बताया कि संगठन अब तक 183 बेटियों की शादी के लिए करीब 2 करोड़ 70 लाख रुपये की सहायता दे चुका है।

इसके अलावा 16 दिवंगत सदस्यों के परिवारों को करीब 2 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान जिला संगठन मंत्री मोहम्मद आजाद, निचलौल अध्यक्ष दीपक जायसवाल, परतावल ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन, महामंत्री अजय सिंह, प्रवक्ता मोहम्मद निजामुद्दीन, सिसवा ब्लॉक अध्यक्ष अरुण प्रजापति, लक्ष्मीपुर अध्यक्ष आत्मानंद प्रजापति र घुघली महामंत्री मोहम्मद आजाद समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।