4 दिसंबर को कांग्रेस का 'वोट बचाओ-देश बचाओ' कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर सिसवा में हुई बैठक

    19-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। सिसवा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के 'वोट बचाओ-देश बचाओ' कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे लेकर सिसवा स्थित कैंप कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। बैठक में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं कांग्रेस किसान नेता राजू कुमार गुप्ता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि वोट की आजादी, निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

सिसवा विधानसभा संगठन प्रभारी एवं महिला नेत्री सोनी भारती ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करना और जनता के बीच सक्रिय रहना जरूरी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की अपील की।


बैठक में बताया गया कि 4 दिसंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी भी शामिल होंगे। इसे लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारियों में जुटने को कहा गया है। इस मौके पर अशोक प्रजापति, भरत प्रजापति, सैयद जावेद, वेदव्यास मौर्य, शत्रुघ्न कसौधन, देवेश श्रीवास्तव सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।